इज्तिमा में दी टोल टैक्स में छूट तो त्योहारों पर भी देना

सीहोर। आलमी तब्लीगी इज्तिमा में वाहनों से आने वाले लोगों के लिए टोल टैक्स फ्री करने की मांग का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है.

सोमवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इंदौर-भोपाल कॉरिडोर फंदा टोल टैक्स पर पहुंचकर काफी देर तक नारेबाजी की.टोल टैक्स प्रबंधन को ज्ञापन देकर आलमी तबलीगी इज्तिमा की तरह पं. प्रदीप मिश्रा के सभी धार्मिक आयोजन और चिंतामन गणेश मंदिर पर लगने वाले 10 दिवसीय मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 10 दिनों तक टोल टैक्स में छूट देने की मांग की गई.

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला प्रमुख जगदीश कुशवाहा ने बताया कि 14 से 17 नवंबर तक होने वाले इस्लामिक आयोजन के लिए एमपीआरडीसी के द्वारा टोल फ्री करने की सूचना मिली है.हिन्दू समाज एमपीआरडीसी टोल द्वारा एक वर्ग एवं विशेष समाज के लिए टोल फ्री करने को लेकर आपत्ति एवं विरोध करता है. हिन्दू लोगों के लिए उनके आयोजनों पर टोल फ्री करने का निर्णय कभी नहीं लिया गया है. राम नवमी, गणेश उत्सव, नवरात्रि पर हिन्दू समाज के श्रद्धालुजनों को टोल शुल्क देना पड़ता है. विश्व हिन्दू परिषद् एवं हिन्दू समाज टोल देवास, अमलाहा और फंदा टोल, को चेतावनी देता है कि अगर एक विशेष समुदाय के लिए टोल को फ्री कर रहे हैं, तो जब हिन्दू समाज के प्राचीन गणेश मंदिर पर मेला लगता है और अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा होती है तब भी टोल टैक्स हिंदुओं के लिए फ्री करना होगा.

 

 

Next Post

गुड्डा रघुवंशी को जमानत, समाज निकालेगा मौन जुलूस

Tue Nov 4 , 2025
विदिशा। वकील थप्पड़ कांड के मामले में गिरफ्तार गंजबासौदा मंडी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नरेंद्र सिंह रघुवंशी उर्फ गुड्डा को जमानत मिल गई है. समाज के लोगों का कहना है कि रघुवंशी को झूठे प्रकरण में फंसाया गया था. सोमवार को बस स्टैंड स्थित रघुवंशी धर्मशाला में समाज […]

You May Like