समय सार कलश विधान का हुआ समापन, रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भोपाल। राजधानी भोपाल की जैन मंदिर रोड स्थित मदनलाल जयंती बाई धर्मशाला में चल रहे श्री समयसार कलश विधान का श्रद्धा, भक्ति और आस्था के वातावरण में समापन हुआ। इस अवसर पर पंडित अनिल शास्त्री भोपाल ने प्रवचन देते हुए कहा कि विश्व में युद्ध, त्रासदी और प्राकृतिक आपदाओं के बीच भी यदि समस्त जीव जैन धर्म रूपी विशाल वट वृक्ष के नीचे धर्म आराधना करते हैं तो उन्हें निश्चित रूप से सच्चे सुख की प्राप्ति होती है।

विधान के अंतिम दिन विधानाचार्य सुनील धवल एवं अनिल धवल ने मंत्रोच्चार के साथ विधान संपन्न कराया तथा शांति धारा की गई। इसके बाद श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जो चौक बाजार, चिंतामणि चौराहा होते हुए सीमंधर जिनालय पहुंची। वहां ध्वजारोहण, कलश अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद भगवान को पुन: वेदी पर विराजमान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

रेलवे परिसर में फिर अग्रि दुर्घटना का अंदेशा

Mon Jun 29 , 2026
सतना :रेलवे परिसर में आग लगने की दो बड़ी और दर्जन भर छोटी घटनाओं के बावजूद भी स्थानीय रेल प्रबंधन सबक लेने को तैयार नजर नहीं आ रहा है. अभी पिछले दिनों प्लेटफार्म क्र. 1 से सटे क्षेत्र में भडक़ी आग की लपटें ट्रेन तक पहुंचती नजर आने लगी थीं. […]

You May Like