पपीता लेकर यूपी जा रहे ट्रक में लगी आग, बाल बाल बचे ड्रायवर क्लीनर

सलामतपुर: भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे18 पर बीती देर रात उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब एक चलते हुए ट्रक में आग लग गई। वो तो गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने समय रहते अपनी जान बचा ली वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी मिलते ही सलामतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि बीती देर रात हाइवे के बेरखेड़ी चौराहे पर शहादा महाराष्ट्र से अशोक लीलैंड ट्रक आरजे11 जीडी 1303 जो पपीता भरकर बनारस उत्तर प्रदेश जा रहा था। अचानक चलते हुए ट्रक में पपीतों के ऊपर ढकी तिरपाल में आग लग गई। जिससे ट्रक ड्राइवर आकाश ब्राह्मण पिता सखाराम उम्र 32 निवासी जुलवानिया जिला बड़वानी और साथ में मौजूद क्लीनर घबरा गए और ट्रक रोक कर तत्काल ग्रामीणों से मदद मांगी। इस दौरान सलामतपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों की मदद से आग बुझा दी गई। आगजनी की घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई।
शादी समारोह की आतिशबाजी से हुई थी आगजनी–
बुधवार 11 मार्च को मुहूर्त होने की वजह से काफी शादी समारोह आयोजित हो रहे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ट्रक के तिरपाल में शादी समारोह की आतिशबाजी से आग लग सकती है। क्योंकि ड्रायवर आकाश ने बताया कि उसे भोपाल विदिशा हाइवे 18 पर कई बारात लगी हुई मिली थीं। जिसमें बड़े स्तर पर आतिशबाजी कर पटाखे और रंगीन रॉकेट वगैरह सड़क पर ही चलाए जा रहे थे। बहरहाल इस मामले में ट्रक ड्राइवर द्वारा किसी भी तरह की कोई कंप्लेंट थाने में नही की गई है।
इनका कहना है
चलते हुए ट्रक में आगजनी की घटना के मामले में ट्रक ड्राइवर द्वारा किसी भी तरह की कोई कम्प्लेंट थाने में नही की गई है।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर।

Next Post

नरेला में 300 करोड़ की सीवरेज परियोजना का भूमिपूजन, क्षेत्र में होंगे कई विकास कार्य

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 58 स्थित गौतम नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने […]

You May Like