जावर। पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत अपहर्ता बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया. वहीं मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को ग्राम बिलपान निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी. निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी देवेन्द्र पिता विजेन्द्र सिंह मालवीय निवासी खटसुरा को गिरफ्तार किया. वहीं अपहर्ता को बरामद कर परिजनों को सौंपा गया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेजा गया. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक बीएल वर्मा, सुरेश परमार, कमलेश, हीरामणी, राहुल, जगदीश एवं थाना जावर पुलिस का योगदान रहा है.
