एसडीएम मैहर ने की दो शासकीय उचित मूल्य की दुकान निलंबित

मैहर:मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने राशन दुकान से हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं होने की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम मैहर दिव्या पटेल ने मैहर विकासखण्ड की दो राशन दुकान को निलंबित करते हुए उपभोक्ताओं को नजदीक की राशन दुकान से संबद्ध किया है। शासन के निर्देशानुसार राशन दुकान से प्रत्येक माह की 15 तारीख तक शत-प्रतिशत राशन बांट दिया जाना चाहिए।

शासकीय उचित मूल्य दुकान गिरगिटा द्वारा 1.43 प्रतिशत खाद्यान्न वितरित करने और शासकीय उचित मूल्य दुकान महेदर द्वारा अब तक 0.32 प्रतिशत खाद्यान्न ही वितरित करने पर एसडीएम दिव्या पटेल ने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया है। गिरगिटा की दुकान प्राथमिक महिला सहकारी उपभोक्ता भंडार और महेदर की दुकान को कान्हा आजीविका स्व सहायता समूह से संबद्ध किया गया है।

Next Post

जून में ऑस्ट्रेलियाई टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज

Sat Apr 18 , 2026
ऑस्ट्रेलिया की टीम जून में बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जो 9 जून से शुरू होगी और दोनों टीमों के लिए अहम साबित होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश का दौरा करेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 जून से 21 जून तक […]

You May Like