जबलपुर: लाखों की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है। जिसमें से दो माढ़ोताल, एक लार्डगंज थाने में हुई है। दो मामले मेें मोबाइल हैक करने के साथ एएपीके फाइल डाउनलोड कराते हुए खातों से रकम उड़ाई है तो एक मामले में साइबर ठग नेे परिचित बनकर चपत लगाई गई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक अशोक कुमार केवट पिता स्व. रामचन्द्र केवट निवासी रानीताल को साइबर ठग ने एपीके फाइल डाउनलोड करवाई।
जिसके बाद खाते से एक लाख दस हजार रूपए निकाल लिए। जिस पर लार्डगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इसके अलावा माढ़ोताल दीक्षित कॉलोनी निवासी आशीष ताम्रकार के फोन को हैक कर ठग ने एक लाख 65 हजार रुपए निकाल लिए। इसके अलावा ग्रीन सिटी निवासी आरती साहूको साइबर ठग नेे फोन किया।
ठग ने स्वयं को महिला का परिचित बताया। बातों में उलझाने के साथ उसने 1 लाख 52 हजार 800 रुपए की चपत लगा दी। मामले की शिकायतें पीडि़तों ने साइबर थाना में की थी जहां शून्य पर मामले की कायमी हुई जिसके बाद केश डायरी संबंधित थाना माढ़ोताल, लार्डंगंज थाने भेजी गई थी। जिसके बाद तीनों ही मामलों में पुलिस ने असल कायमी दर्ज की। साइबर ठगों की पुलिस तलाश में जुट गई है।
