लेनदेन के विवाद में युवती पर चाकू से हमला कर आरोपी हुआ फरार

इंदौर:राऊ थाने के नायरा पंप के पास मामूली लेनदेन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां एक युवक ने सरेराह युवती पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपी वार कर धमकाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज की है.वारदात राऊ पीथमपुर रोड स्थित नायरा पंप के सामने की है. पुलिस के मुताबिक फरियादी दिव्यांशी चौधरी, निवासी साईं विहार कॉलोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी अनुराग पिता गजेन्द्र चौहान निवासी राम रहीम कॉलोनी ने उस पर चाकू से हमला किया है.

शिकायत में बताया गया है कि दिव्यांशी की बहन टीना और आरोपी की बहन दिशा के बीच 2 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद था. इसी को लेकर आरोपी दिव्यांशी और उसकी बहन से रंजिश रखता था. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के साथ नायरा पंप के पास थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और गालियां देने लगा. विरोध करने पर उसने चाकू निकालकर दिव्यांशी के चेहरे और दोनों जांघों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

घायल युवती लहूलुहान हो गई. इस दौरान टीना और यशराज ने बीच-बचाव किया और शोर मचाया. लोग जमा होते देख आरोपी अनुराग मौके से भाग निकला, जबकि जाते-जाते वह धमकी दे गया कि ‘आज तो बच गई, आगे जान से खत्म कर दूंगा. हमले के बाद घायल दिव्यांशी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. राऊ पुलिस ने आरोपी पर मारपीट, हत्या के प्रयास की धाराओं सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल और भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की भेंट

Mon Dec 22 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर आपसी समन्वय और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसी क्रम […]

You May Like