भस्म आरती में अभिनेता संजय दत्त और कथा वाचक इंद्र देव महाराज शामिल हुए

उज्जैन: आज प्रातःकाल भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्म आरती में फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने आस्था पूर्वक सहभागिता की और दर्शन लाभ प्राप्त किया। इस दौरान पूजन-विधि पुजारी अर्पित गुरु और यश गुरु द्वारा संपन्न कराई गई।

साथ ही प्रसिद्ध कथा वाचक श्री इंद्र देव महाराज भी प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों की उपस्थिति ने वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। इस अवसर पर भक्तों की बड़ी संख्या ने भी दर्शन और आराधना की, जिससे मंदिर परिसर श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

Next Post

मोबाइल शाप पर चोरी करने पहुंचा चोर धराया

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल:शहर के थाना बागसेवनिया इलाके में एक शातिर चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. बदमाश क्षेत्र के सेंट्रल प्लाजा मुख्यमार्ग पर संचालित एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात करने पुहंचा था. आरोपी और उसके कुछ साथियों ने दुकान से मोबाइल चोरी भी कर लिया […]

You May Like