मोबाइल शाप पर चोरी करने पहुंचा चोर धराया

भोपाल:शहर के थाना बागसेवनिया इलाके में एक शातिर चोर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. बदमाश क्षेत्र के सेंट्रल प्लाजा मुख्यमार्ग पर संचालित एक मोबाइल शॉप में चोरी की वारदात करने पुहंचा था. आरोपी और उसके कुछ साथियों ने दुकान से मोबाइल चोरी भी कर लिया था. स्थानीय लोगों ने उस पकडकर डायल 112 के माध्यम से उसे थाने भेज दिया. आरोपी के पास से पुलिस ने एक कटर भी बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार महेश कुमार मोबाइल शॉप चलाते हैं. महेश ने बताया कि 27 हजार रुपए की कीमत का सामान दुकान से चोरी हुआ है. आरोपी का एक साथी चोरी की वारदात के बाद भागने में कामयाब हो गया. पकड़ में आए आरोपी की पहचान हिरदेश गौतम निवासी पुरानी बस्ती के रुप में हुई है. आरोपी एक स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करता है. घटना की जांच करते हुए थाना बागसेवनिया आरोपी से पूछताछ कर रही है

Next Post

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Thu Sep 25 , 2025
उमरिया/बिरसिंहपुर पाली पाली पुलिस ने आज बुधवार की शाम एक संदिग्ध युवक को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से स्मैक बरामद कर आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया गया है कि आरोपी युवक विकास विश्वकर्मा पाली थाना के वार्ड 1 सूखा का रहने वाला है जो […]

You May Like