बिना परमिट चल रहे वाहनों पर एक्शन, पुलिस ने 12 से अधिक ऑटो रिक्शा जब्त किए

नीमच। ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सडक़ सुरक्षा माह के तहत बड़ी कार्रवाई की। टैगोर मार्ग स्थित यातायात थाने के सामने चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में लगभग 36 ऑटो रिक्शाओं की जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक ऑटो चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले।

यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान के अनुसार, पिछले कुछ समय से ऑटो चालकों के खिलाफ कई गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, अधिक किराया वसूलना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना और बिना बीमा और परमिट के वाहन चलाना शामिल था।

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों की एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक में उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, परमिट लेने, वाहन का बीमा कराने और यातायात थाने से यूनीक कोड प्राप्त करने के निर्देश दिए गए थे।

हालांकि, कई चालकों ने इन निर्देशों की अवहेलना की, जिसके कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी। जिन ऑटो चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले, उनमें से कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि बिना परमिट वाले ऑटो रिक्शाओं को यातायात थाने में जब्त कर लिया गया है।

Next Post

अज्ञात महिला की सिर काटकर हत्‍या करने के जघन्य अपराध का 20 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा। आरोपी गिरफ्तार 

Mon Jan 27 , 2025
आलीराजपुर: आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की सिर काटकर नृशंस हत्या का पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास के सफल निर्देशन में 20 घंटे में ही खुलासा कर दिया है साथ ही इस सनसनीखेज मामले के 2 आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए हैं। […]

You May Like

मनोरंजन