अज्ञात महिला की सिर काटकर हत्‍या करने के जघन्य अपराध का 20 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा। आरोपी गिरफ्तार 

आलीराजपुर: आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में एक युवती की सिर काटकर नृशंस हत्या का पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्‍यास के सफल निर्देशन में 20 घंटे में ही खुलासा कर दिया है साथ ही इस सनसनीखेज मामले के 2 आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए हैं।

विस्तृत जानकारी अनुसार दिनांक 25.01.2025 को थाना नानपुर क्षैत्रान्‍तर्गत ग्राम सोलिया मे वालपुर आम रोड पर रोड से 100 मीटर अंदर नाले के पास सुबह मृतिका की सर कटी लाश मिली तथा लाश के पास ही रक्त रंजित फालिया भी मिला, जिससे प्रतीत हो रहा था, कि किसी व्यक्ति के द्वारा गर्दन में फालिया मारकर हत्या की घटना कारित की गई है। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए नानपुर पुलिस की टीम सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट श्री नीरज नामदेव के द्वारा घटनास्‍थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में त्‍वरित कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना नानपुर मे अपराध क्रमांक 19/2025, धारा 103-1 भारतीय न्‍याय संहिता के तहत हत्‍या का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी को ज्ञात करने के लिए अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री प्रदीप पटेल के पर्यवेक्षण मे नानपुर पुलिस की एक टीम गठित की गई, जो पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के निर्देशन मे कार्यवाही कर रही थी। अनुसंधान मे आने वाले हर तथ्य की पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार समीक्षा करते हुए टीम को सही दिशा में बढ़ने के निर्देश दिए जा रहे थे।

बता दें कि घटना को अज्ञात आरोपी के द्वारा बहुत ही अत्यंत निर्ममता एवं नृशंस तरीके से अंजाम दिया गया था, जिसका पर्दाफाश करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस टीम को अनुसंधान के दौरान मृतिका की पहचान सोशल मीडिया पर फोटो डालने से कस्तूरी पति नवल सिंह के रूप में ज्ञात हुई। आगे जॉच में प्राप्त पहलुओं पर सूक्ष्म अनुसंधान करने पर पाया गया कि मृतिका कस्तूरी अपने मायके ग्राम उमरी थाना जोबट में दिनांक 21.01.2025 को किसी कार्यक्रम में गई थी, वहां पर आरोपी मृतिका का प्रेमी लाल सिंह भी गया था तथा मृतिका के परिजनों को यह बात ज्ञात हो चुकी थी, कि मृतिका और आरोपी लालसिंह के बीच अवैध संबंध है। इसके रूष्ट होकर मृतिका के परिजनों ने मृतिका और आरोपी के साथ हाथापाई भी की थी। इसी बिंदु से पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी प्रारंभ की गई तथा मृतिका और आरोपी लाल सिंह के मोबाइल की CDR का विश्‍लेषण कर, आरोपी लाल सिंह को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सख्‍ती से गहन पूछताछ की गई, इस पर आरोपी ने मृतिका के साथ अवैध संबंध होना स्वीकार किया तथा घटना को अपने एक मित्र सुभान सिंह के साथ हत्याकांड घटित करना बताया। जिस पर नानपुर पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम को अनुसंधान के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि आरोपी अपने एक अन्‍य मित्र प्यारेसिंह निवासी किला जोबट के घर आकर मृतिका से मिलता था, यह बात मृतिका के ससुराल पक्ष को ज्ञात होनें पर मृतिका के पति व ससुराल वालों ने मृतिका से कहा कि मृतिका लालसिंह के साथ रहे और ससुराल से निकल जाए। जिस पर मृतिका दिनांक 24.01.2025 को प्यारेसिंह, निवासी किला जोबट के माध्यम से लालसिंह के घर पहुंची और उससे कहा कि उसके ससुराल वालों ने लालसिंह के साथ संबंध होनें की जानकारी होने पर ससुराल से निकाल दिया है और अब वह लालसिंह की पत्नी बनकर रहना चाहती तथा पत्नी नहीं बनानें पर वह लालसिंह के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट कर जेल भिजवाने की कार्रवाई करेंगी। इस विपरीत स्थिति से परेशान आरोपी जो उसे पत्नी नहीं बनाना चाहता था ने मृतिका को विश्वास में लेकर अपनी मोटर सायकिल से अपने जीजा के यहां ग्राम फाटा ले आया तथा अपने जीजा की इको गाड़ी से घटनास्थल ग्राम सोलिया पहुंचकर उक्त दोनों आरोपियों ने फालिया मारकर हत्या कर दी तथा सिर कटी लाश को घटनास्थल पर छोड़ आए। बताया जा रहा है कि अनुसंधान के दौरान घटनास्थल पर मिले साक्ष्‍य के आधार पर भी आरोपी लाल सिंह की पहचान सुनिश्चित हुई है।

उक्‍त सनसनीखेज वारदात का 24 घण्‍टें में खुलासा करने से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास में बढ़ोत्तरी हुई हैं।

इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी नानपुर उनि. मुकेश कनासिया, सउनि. नरसिंह सेन्चा, स.उ.नि. दिनेश अवास्या, सउनि मंजीत, प्र.आर.285 मनोज, प्र.आर. 395 प्रदीप, आर. 197 धनसिंह, आर. 394 कांतीलाल, आर. 252 मुकेश, आर. 452 विनोद निगंवाल, आर. 50 मिथुन, आर. 412 छन्नु, आर. 552 भारत, म.आर. 512 रीना, प्र.आर. 06 दीलीप (सायबर सेल), चालक प्र.आर. 462 संजय मावी व थाना जोबट के आर.453 मनिष चरपोटा, आर. 65 गजेन्द्र निंगवाल का सराहनीय योगदान रहा है।

Next Post

महंगाई से उपभोक्ता खर्च प्रभावित, खुदरा क्षेत्र कारोबार में पांच फीसदी की बढ़ोतरी

Mon Jan 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 जनवरी (वार्ता) आसमान छूती महंगाई से उपभोक्ताओं के खर्च करने की शक्ति प्रभावित होने के दबाव में बीते वर्ष दिसंबर में खुदरा क्षेत्र के कारोबार में पांच प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी हुई। खुदरा कारोबारियों के संगठन रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की सोमवार को जारी 57वें खुदरा […]

You May Like