पांढुरना रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम गर्ग

पांढुरना, रेलवे डीआरएम विनायक गर्ग औचक निरीक्षण करने विशेष ट्रेन से पांढुरना रेलवे स्टेशन पहुंचे इस दौरान इन्होंने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म के साथ ही स्टेशन के बाहर पार्किंग परिसर में भी जारी विभिन्न निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए नियत समय अवधि बीतने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराने के साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

गौरतलब हो कि पांढुरना नगर के रेलवे स्टेशन पर इन दिनों करोड़ों रूपयों के निर्माण कार्य जारी है,जिसमें यहां के सभी पांच प्लेटफार्म पर आने-जाने के लिए ओवर ब्रिज के साथ ही लिफ्ट,प्लेटफार्म का निर्माण,सीडिया,डिस्प्ले आदि का निर्माण कार्य का समावेश है,विभागीय सूत्रों की माने तो इन कार्यों को 31 जुलाई 2026 के पूर्ण किए जाना था,लेकिन समय अवधि पूरी होने के बाद भी सभी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है,इसी बात को लेकर आज गुरुवार को नागपुर से विशेष ट्रेन से इन निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण करने पांढुरना रेलवे स्टेशन पर दोपहर लगभग 3 बजे पहुंचे डीआरएम विनायक गर्ग तथा इनके साथ आए लगभग सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों द्वारा सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया,उन्होंने सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ ही शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

वहीं इस दौरान नगर के रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई के साथ ही रेलवे के सभी अधिकारी,कर्मचारी यूनिफार्म के साथ ही अपने-अपने कार्यों को पूरी निष्ठा तथा लगन के साथ करता देख हर कोई ईश्वर से डीआरएम साहब के ऐसे ही औचक निरीक्षण करने पांढुरना रेलवे स्टेशन पर आते रहने की दुआए मांगते नजर आए ।

लगभग एक घंटे तक यहा निरीक्षण करने के बाद वे बैतूल जिले के मुलताई के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने रवाना हुए ।

Next Post

वाईआरएफ टैलेंट की प्रबंधन एवं रणनीति प्रमुख बनीं ज़ेना कोटवाल

Thu Aug 6 , 2026
मुंबई, 06 अगस्त (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की टैलेंट मैनेजमेंट इकाई वाईआरएफ टैलेंट ने ज़ेना कोटवाल को प्रबंधन एवं रणनीति प्रमुख नियुक्त किया है।वाईआरएफ ने गुरुवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ज़ेना को टैलेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने एक दशक […]

You May Like