
बीना।महाराष्ट्र में और अन्य बड़े शहरों में कोरोना का बढ़ता प्रकोप को देखते हुए बीना की जागरूक नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार ने अनुविभागीय अधिकारी विजय डेहरिया को पत्र लिखकर उल्लेख किया है कि वर्तमान स्थिति में महराष्ट्र में कोरोना के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्तमान समय में रिफाईनरी में महराष्ट्र प्रांत से आने वाले व्यक्तियों का विशेष चैकअप कराने हेतु रिफाईनरी प्रबंधक को पत्र लिखा जावे ताकि नगरीय क्षेत्र में उक्त बीमारी से बचाव किया जा सकें। इसके साथ ही पूर्व में आपको पत्र प्रेषित किया गया था कि नगरीय निकाय की अनुमानित जनसंख्या 90 हजार की आवादी वाला घना शहर है, जो चारो तरफ रेल्वे लाईन एवं औद्योगिक क्षेत्र से घिरा है साथ ही नगरीय क्षेत्र बीना में बड़ी मात्रा में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के रहवासी भी व्यापार एवं आर्थिक क्रियाओं हेतु प्रतिदिन शहर आते है। जिस कारण शहरी क्षेत्र में स्थित प्रमुख चौराहा जैसे सर्वोदय चौक, अम्बेडकर तिराहा, गाँधी तिराहा, महावीर चौक आदि जगहो पर आये दिन ट्राफिक की स्थिति बनी रहने से जाम रहता है जिससे रहवासियों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
