मऊगंज में जन शिक्षक निलंबित

रीवा।कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने जन शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ जगन्नाथ साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं. यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है. जन शिक्षक साकेत द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर अमर्यादित आचरण करने तथा नृत्य करने वाली महिला पर पैसे फेकते हुए अभद्र तरीके से नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसकी एसडीएम हनुमना से जाँच कराये जाने पर वीडियो प्रथम दृष्टया सही पाया गया है. जिसके कारण यह कार्यवाही की गई है. निलंबन अवधि में साकेत का मुख्यालय जनपद शिक्षा केन्द्र हनुमना रहेगा. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

Next Post

लूट के नाबालिग सहित तीन आरोपी अरेस्ट

Sat May 31 , 2025
रीवा। गोविन्दगढ़ पुलिस ने लूट के नाबालिग सहित तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से पूंछताछ कर लूटा गया माल बरामद किया गया. जिसके बाद सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार गोविन्दगढ़ में 29 मई को फरियादी कृष्ण बहादुर […]

You May Like