अज्ञात वाहन ने कुचला, फैक्ट्री कर्मचारी की मौत 

जबलपुर। कुण्डम थाना ग्राम जमगांव के पास अज्ञात वाहन ने फैक्ट्री कर्मचारी को कुचल दिया हादसे में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को साहिल पटैल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सदाफल ने सूचना दी कि पिता सुशील साहू उम्र 50 वर्ष निवासी रोजाना की तरह घर से ग्राम मनेरी फैक्ट्री में डयूटी करने अपनी टू व्हीलर वाहन से निकले थे, ग्राम जमगांव के पास पिता को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। पिता को डायल 100 से सीएचसी कुण्डम ले जाया गया, सिर में गम्भीर चोट होने से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया पर मेडिकल ले जाते समय पिता को घबराहट होने लगी, जिन्हें रांझी अस्पताल लेकर आये, जहां डाक्टर ने चैक कर पिता को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

जबलपुर से लेकर कटनी, तेन्दूखूडा में लूट करने वाली गैंग पकड़ाई, सात लूट का खुलासा

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर। जबलपुर से लेकर कटनी, तेन्दूखूडा में महिलाओं के गले पर झपट्टा मार कर लूट करने गैंग के तीन सदस्यों को संजीवनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में 7 लूट की घटनाओं को खुलासा कर छीने हुये सोने के जेवर जप्त किये गये। इसका खुलासा आज […]

You May Like

मनोरंजन