
जबलपुर। जबलपुर से लेकर कटनी, तेन्दूखूडा में महिलाओं के गले पर झपट्टा मार कर लूट करने गैंग के तीन सदस्यों को
संजीवनी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में 7 लूट की घटनाओं को खुलासा कर छीने हुये सोने के जेवर जप्त किये गये।
इसका खुलासा आज पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला ने किया।
उन्होंने बताया कि संजीवनी नगर, गढा, सिविल लाईन, कटनी एवं तेन्दूखूडा में महिलाओं के गले से सोने की चेन एवं मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी हर्ष झारिया पिता खेमचंद झारिया (18) निवासी पी. एन. टी.कालोनी थाना विजयनगर, संतोष चौधरी पिता हीरालाल (20) निवासी मदरटेरसा नगर शंकर जी के मंदिर के पास थाना माढोताल, रोहित रैकवार पिता प्रदीप रैकवार (19) निवासी उजार पुरवा लॉर्डगंज जबलपुर, को पकड़ा गया जिसके कब्जे से सोने के 5 मंगलसूत्र, 1 चेन, 12 गुरिया जप्त किए गए।
