बदमाश ने किया जिला बदर आदेश का उल्लंघन, टीला पुलिस ने किया गिरफ्तार 

भोपाल। टीलाजमालपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार किया. बदमाश को जिला बदर का आदेश उल्लंघन करते पाया गया. पुलिस ने उसे तलवार के साथ पकड़ लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में पुलिस ने शनिवार को देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा को गिरफ्तार किया. बदमाश को लेकर पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर का आदेश होने के बावजूद भी अरशद अपने ठिकाने पर रहता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को एक धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरशद के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किया गया था. बदमाश को आदेश का उल्लंघन करने के मामले में पाया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कुख्यात बदमाश अरशद बब्बा के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आपराधिक प्रकरण लगभग 38 मामले दर्ज हैं. टीलाजमालपुरा पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कोर्ट में पेश किया.

Next Post

डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग दंपत्ति से 52 लाख की ठगी

Sun Jan 4 , 2026
भोपाल। राजधानी में बुजुर्ग दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है. सायबर ठगों ने एक 74 वर्षीय सीनियर सिटीजन और उनकी पत्नी से 52 लाख रूपए की ठगी की है. ठगों ने एटीएस और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती को शिकार बनाया. मामले शिकायत पर सायबर […]

You May Like