डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग दंपत्ति से 52 लाख की ठगी

भोपाल। राजधानी में बुजुर्ग दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है. सायबर ठगों ने एक 74 वर्षीय सीनियर सिटीजन और उनकी पत्नी से 52 लाख रूपए की ठगी की है. ठगों ने एटीएस और क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती को शिकार बनाया. मामले शिकायत पर सायबर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक साकेत नगर निवासी राजेंद्र सिंह (74) भेल से सेवानिवृत कर्मचारी है. करीब एक सप्ताह पहले उन्हें एक फोन आया और कालर ने राजेन्द्र को पुलवामा हमले में आरोपी बताते हुए डराया. इस दौरान फोन पर आरोपी ने बुजुर्ग के बैंक खाते सहित अन्य दस्तावेजों की पूरी डिटेल्स भी ले ली. राजेन्द्र की पत्नी भी इस दौरान उनके साथ ही घर में ठगों की शिकार होती रही. ठग जो भी करने को बोलते दोनों दंपत्ति वही करते रहे. करीब चार दिनों डिजिटल अरेस्ट करते हुए ठगों ने 52 लाख रुपये की ठगी की. घटना के बाद बुजुर्ग दंपत्ति को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत की. सायबर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

रतलाम में सुबह 11 तक छाया रहा कोहरा, 8वीं तक के विद्यार्थियों की 6 तक छुट्टी

Sun Jan 4 , 2026
रतलाम। नए 2026 की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई हैं। रविवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड जारी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए दूध जरूर निकली। उधर प्रशासन से कड़ाके की ठंड व शीत लहर के कारण न्यूनतम […]

You May Like