
रतलाम। नए 2026 की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई हैं। रविवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा और कड़ाके की ठंड जारी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए दूध जरूर निकली। उधर प्रशासन से कड़ाके की ठंड व शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज होने से स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी हैं। अब जिले के 8 वीं तक के विद्यार्थियों की 6 जनवरी तक छुट्टी रहेगी।
जिले में वर्तमान में शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश में बताया कि उक्त अवधि में अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियाँ, जैसे परीक्षाएँ आदि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।
ठंड से बचने के लिए अलाव जलते रहे। दोपहर तक कोहरा छाया हुआ था। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग में रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अंदेशा जताया है। अक्टूबर माह में ठंड का आगाज हुआ था इसके बाद से लगातार ठंड में उतार-चढ़ाव बना हुआ था। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे गया था लेकिन अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा था।
साल 2026 की शुरुआत होते ही मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। आसमान में बादल छाए हुए हैं दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार,शनिवार और रविवार के बीच दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार सुबह से ही घाना कोहरा छाया हुआ था। जिसके चलते दृश्यता का प्रतिशत काफी कम हो गया था। 50 मीटर दूर दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह का सफर करने वाले वाहन चालकों को हेडलाइट चालू कर अपने गंतव्य की ओर बढऩा पड़ रहा था। सुबह के बाद दोपहर में भी कोहरा छाया रहा और सूर्य देव बादलों से नहीं निकल सके। कड़ाके की ठंड होने पर दिन में भी लोग अलाव तापते दिखाई दिए। दोपहर 2 बजे के लगभग सूर्य देव बादलों से बाहर आए लेकिन 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवा की वजह से मौसम में ठंडक बनी रही और सूर्य की रोशनी भी माध्यम रही।
पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ रही है। रविवार को इसी के चलते कोहरा देर तक नजर आया। आगामी दिनों में भी शीत का असर जारी रह सकता हैं। वहीं रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी। शुक्रवार,शनिवार के बाद रविवार को भी कड़ाके की ठंड से सुबह जहां बाजार देरी से खुले, वहीं शाम भी अधिकांश दुकानें जल्दी बंद होने लगी थी। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे थे वहीं सड$कों पर दुकानों के सामने और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जलाई जा रहे थे।
