नेशनल हाइवे पर वाहन जांच व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

बैतूल। नेशनल हाइवे पर ससुंद्रा और उभारीया के बीच वाहन जांच और वसूली से जुड़ी शिकायतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं और यातायात अव्यवस्था की ओर आकृष्ट कराया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि ससुंद्रा और उभारीया के बीच नेशनल हाइवे पर सडक़ किनारे आरटीओ लिखा वाहन खड़ा कर तथा बेरिकेट लगाकर वाहनों को रोका जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है। अचानक वाहनों को रोके जाने के कारण पीछे से आने वाले वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कांग्रेस ने बताया कि इसी क्षेत्र में हुई एक दुर्घटना में उभारीया निवासी आदिवासी युवक नवीन करोचे गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी भोपाल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में असंतोष का माहौल है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों की भूमिका स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिए जाने का आग्रह भी किया गया।

ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा के साथ मुलताई मंडलम अध्यक्ष ताकिउल हसन रिजवी, हर्षवर्धन धोटे, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, प्रीतेश गंगारे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो आगे जनआंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

 

 

Next Post

विधानसभा: विकसित और आत्मनिर्भर मप्र पर आज विशेष चर्चा,सीएम देंगे दो वर्षों की उपलब्धियों का ब्यौरा

Wed Dec 17 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय अष्टम सत्र आज आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर व्यापक चर्चा होगी। इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीते दो वर्षों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी सदन के […]

You May Like