त्योहारों से पहले भिंड में फुटपाथ खाली कराए, ठेले हटाए

भिंड: त्योहारों से पहले भिंड शहर में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, गोल मार्केट और परेड चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे रखे ठेले, टेबल और दुकानों के आगे फैला सामान हटवाया गया। त्योहार पर शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसी के चलते प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया। पुलिस और नपा अमले ने बाजारों में घूम-घूमकर सड़क और फुटपाथ पर फैले सामान को हटवाया।

कई दुकानदारों को समझाइश दी गई तो कुछ को सख्त चेतावनी भी मिली। कार्रवाई के बाद बाजारों में फुटपाथ साफ-सुथरे दिखे।सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने कहा कि सड़क और फुटपाथ जनता के हैं, दुकानों के नहीं। इस बार केवल चेतावनी दी जा रही है लेकिन अगली बार सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने ठेला चालकों को हॉकर्स जोन में ही ठेले लगाने की नसीहत दी। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। नपा-पुलिस की संयुक्त टीम अब नियमित रूप से बाजारों का निरीक्षण करेगी। जो भी व्यापारी दोबारा अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है

Next Post

करौली माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, दो की मौत, 18 घायल

Mon Oct 6 , 2025
मुरैना:रामपुर थाना क्षेत्र के बामसोली गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ट्रॉली सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, वहीं 18 सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने वाहनों से […]

You May Like