15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप सोमवार से चेन्नई में

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) 15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 सोमवार से तमिलनाडु में चेन्नई के एमआरके हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी।

28 से जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले इस चैंपियनशिप में 29 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को ए,बी और सी डिवीजन में विभाजित किया गया है।

टूर्नामेंट में नए शुरू किए गए डिवीजन-आधारित प्रारूप का पालन करेगा, जिसे पहली बार इस साल की शुरुआत में सीनियर पुरुष और महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान और इस महीने की शुरुआत में महिला सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान लागू किया गया था।

पुरुष सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के डिवीजन ए में देश की शीर्ष 12 टीमें शामिल हैं और इसमें पूल ए में गत चैंपियन उत्तर प्रदेश, पूल बी में पिछले साल की उपविजेता हरियाणा और पूल सी में दूसरे उपविजेता पंजाब शामिल होंगी।

इस बीच, डिवीजन बी और डिवीजन सी में वे टीमें शामिल होंगी जो शीर्ष 12 रैंकिंग में नहीं हैं। ये अगले साल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रैंकिंग में ऊपर चढ़ने और उच्च डिवीजन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेंगी।

डिवीजन ‘ए’ (शीर्ष स्तरीय चैंपियनशिप डिवीजन): टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, और 11वीं और 12वीं रैंक वाली टीमों को डिवीजन ‘बी’ में भेज दिया जाएगा।

 

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

Sun Jul 27 , 2025
बासटेयर 27 जुलाई (वार्ता) कैमरून ग्रीन (नाबाद 55), जॉश इंग्लिस (55) और ग्लेन मैक्सवेल (47) की शानदार पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त […]

You May Like