मुंबई, 27 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया ने इस गर्मी में एक नया और फ्रेश लुक अपनाया है।
निर्मित कौर ने फ्रिंज हेयरस्टाइल ट्राय किया है, जो सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है। यह छोटा लेकिन खास बदलाव उनके लुक को और भी सॉफ्ट और स्टाइलिश बना रहा है।इन दिनों बॉलीवुड में फ्रिंज हेयरकट का ट्रेंड भी काफी चल रहा है। अनन्य पांडे, अदिति राव हैदरी और भूमि पेडणेकर जैसी अभिनेत्री भी इस लुक में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन निर्मित का स्टाइल अपनी सादगी और एलिगेंस के कारण अलग नज़र आता है, जो उनकी पर्सनैलिटी को अच्छी तरह सूट करता है।शुरुआत में फैंस को लगा कि यह सिर्फ उनका पर्सनल स्टाइल चेंज है या किसी रोल के लिए, लेकिन अब निमृत ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है।
अपने नए लुक के बारे में निर्मित ने कहा, “मैंने हाल ही में एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है और यह लुक उसी के लिए है। मैं कुछ अलग ट्राय करना चाहती थी और फ्रिंज मुझे सही लगा। नए अंदाज़ के साथ किसी नई चीज़ की शुरुआत करना हमेशा एक्साइटिंग होता है, और यह उसी सफर का एक हिस्सा है।” एक करीबी सूत्र ने बताया, “निर्मित काफी समय से अपने लुक के साथ कुछ नया करना चाहती थीं, और जब यह प्रोजेक्ट आया तो उन्हें लगा कि यही सही समय है। यह फ्रिंज उनके स्क्रीन प्रेज़ेंस में एक नया पहलू जोड़ता है।” निर्मित लगातार अपने काम में सादगी और नएपन के बीच संतुलन बनाए रखती हैं। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत और उनके इस लुक को मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए, वह एक बार फिर कुछ नया और खास लेकर आने के लिए तैयार हैं।

