सतना : मैहर जिले के पकरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के किनारे स्थित आभूषण की दुकान से सोने-चंादी से भरा बैग अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया. दुकान के सामने गंदगी फैलाकर दुकान संचालक का ध्यान भटकाते हुए बदमाशों ने उक्त घटना को अंजाम दिया. ज्वेलर्स की शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर जिले में अमदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड पकरिया पर सागर ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान के संचालक सागर सोनी हर रोज की तरह बुधवार की सुबह भी अपनी दुकान पर पहुंचे.
वे अपने साथ एक बैग लेकर पहुंचे थे जिसमें लगभग 3 तोला सोना और 1 किलो चांदी रखी हुई थी. बताया गया कि दुकान खोलकर बैग रखने के बाद जब सागर की नजर बाहर पड़ी तो वहां पर उन्हें गंदगी फैली दिखाई दी. दुकान के सामने गंदगी के चलते ब्रिकी पर असर पडऩे के चलते सागर ने उसे साफ करने का प्रयास शुरु कर दिया. इसी कड़ी में सागर पानी लेने के लिए जैसे ही कुछ कदम चल कर गए. इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने दुकान में रखा सोने-चांदी से भरा बैग उठा लिया और मौके से फरार हो गए. जैसे ही सागर वापस लौटे तो सोने-चांदी से भरे बैग को नदारद पाकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. बदहवासी की हालत में आस पास सभी स्थानों पर खोजने के बावजूद जब कोई सफलता नहीं मिली तो सागर द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलने पर अमदरा थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी और सीएसपी मैहर महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस द्वारा आस पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया. इसी कड़ी में सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया गया कि घटना को अंजाम देने से पहले चारों द्वारा रेकी गई होगी
