एल.एन.आई.पी.ई. में 36वा अंतर-विद्यालयीन मार्चपास्ट एवं मास डिस्प्ले का आयोजन, 1400 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर में आज 36वा भव्य अंतर-विद्यालयीन मार्चपास्ट एवं मास डिस्प्ले सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 10 विद्यालयों के 1400 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी.एल. मोरोडिया, निदेशक, के.वी.एस. जोनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, ग्वालियर रहे। उन्होंने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसे आयोजन जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. दीपिका भांबानी प्राचार्य, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, ग्वालियर, श्रीमती शीला मोदी संस्थापक, आत्मज्योति दृष्टिहीन कन्या विद्यालय, ग्वालियर, मनीष तिलक प्राचार्य, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 5 एवं असमा खान प्राचार्य, लिटिल एंजेल्स हाई स्कूल उपस्थित रहीं। अतिथियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

सेवा तीर्थ विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने तथा जनता की सेवा करने के संकल्प का प्रतीक: मोदी

Fri Feb 13 , 2026
नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नये प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ और अन्य सरकारी कार्यालयों के नये परिसर कर्तव्य भवन -1 और कर्तव्य भवन- 2 के उद्घाटन को विकसित भारत की यात्रा में ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा है कि यह दिन भारत की विकास यात्रा […]

You May Like