सऊदी अरब में आसमानी कहर: मक्का-जेद्दा में भारी बारिश से सड़कें बनीं झील, ट्रैफिक ठप, रेड सी फिल्म फेस्टिवल रद्द

नई दिल्ली, 10 दिसंबर, 2025: सऊदी अरब के रेगिस्तानी इलाकों में आमतौर पर बारिश बहुत कम होती है, लेकिन मंगलवार को जेद्दा, मक्का और आसपास के क्षेत्रों में अचानक भारी बारिश हुई। इतनी तेज बारिश हुई कि कुछ ही मिनटों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे सड़कें झील में तब्दील हो गईं। मौसम विभाग NCM ने इसे सामान्य रेड अलर्ट से भी ज्यादा खतरनाक बताया, जिसके कारण स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू करने का आदेश दिया गया।

मंगलवार दोपहर तक जेद्दा के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश शुरू हो गई, जिससे पानी सड़कों पर भर गया और ट्रैफिक ठप हो गया। प्रशासन ने लोगों को निचले इलाकों और वादियों के पास जाने से मना किया। रिपोर्ट के मुताबिक कई इलाकों में बिजली चली गई। लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि पानी कुछ ही मिनटों में गाड़ियों की बोनट तक पहुँच गया।

भारी बारिश का असर सिर्फ आम लोगों की जिंदगी पर ही नहीं पड़ा, बल्कि बड़े कार्यक्रमों पर भी पड़ा। जेद्दा में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को अचानक बंद करना पड़ा। तेज गर्जन और बारिश के कारण सभी शाम के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। अमेरिकी दूतावास ने भी सुरक्षा कारणों से अपना गाला कार्यक्रम रद्द किया। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को भी खराब मौसम जारी रहने की चेतावनी दी है।

Next Post

'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का खूंखार किरदार, असली रहमान डकैत की रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, मां की हत्या कर 34 की उम्र में एनकाउंटर

Wed Dec 10 , 2025
मुंबई, 10 दिसंबर, 2025: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है, लेकिन सबसे ज़्यादा तारीफें अक्षय खन्ना को मिल रही हैं। उन्होंने फिल्म में खूंखार गैंगस्टर रहमान बलूच उर्फ रहमान डकैत का किरदार निभाया है। यह किरदार सिर्फ काल्पनिक नहीं था; असली रहमान डकैत, […]

You May Like

Play sound