इंदौर नगर निगम बजट सत्र में हंगामा, श्रद्धांजलि और बयानबाजी से गरमाया सदन

इंदौर: नगर निगम का बजट सत्र शुरू होते ही सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामे का माहौल बन गया। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने भागीरथपुरा में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महापौर और निगम प्रशासन पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।

वहीं, पार्षद फौजिया अलीम द्वारा ईरान के राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देने के मुद्दे पर भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया, जिससे सदन में पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और माहौल तनावपूर्ण बना रहा।नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्षी पार्षदों ने भागीरथपुरा हादसे में मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा और निगम में नौकरी देने की मांग की। बजट सत्र के पहले ही दिन हुए इस विवाद ने नगर निगम की कार्यवाही को राजनीतिक रंग दे दिया।

Next Post

तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति से वीडियो कॉल पर बहस के दौरान उठाया खौफनाक कदम, चेन्नई के अपार्टमेंट में मचा हड़कंप

Tue Apr 7 , 2026
चेन्नई | तमिल टेलीविजन जगत की लोकप्रिय सहायक अभिनेत्री सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम (36), जिन्हें शशिपाला के नाम से भी जाना जाता था, की आत्महत्या की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है। मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथंगल स्थित एक किराए के अपार्टमेंट में […]

You May Like