जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत तालिब शाह बाबा की दरगाह कब्रिस्तान गेट न 2 के अंदर एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक तालिब शाह बाबा की दरगाह कब्रिस्तान गेट न 2 के अंदर थैले में एक भ्रूण पड़ा मिला।
सूचना पर पहुुंची पुलिस ने पतासाजी की लेकिन भ्रूण कब्रिस्तान के अंदर कैसे पहुंचा इसका पता नहीं चल सका।
