सीहोर। इंदौर नाके क्षेत्र में 84 लाख की लागत से निर्मित नवीन पानी की टंकी का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ नल का वॉल खोलकर संपन्न हुआ.
इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि इंदौर नाका एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी. क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार पानी की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए नपा ने इस कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया और तय समयसीमा में पूर्ण कर आज जनता को समर्पित किया.
उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक पानी की टंकी के प्रारंभ होने से क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होग. इस योजना से लगभग 10 हजार से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा, जिससे उनकी दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति सरल और सहज हो सकेगी. नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पेयजल, सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है. हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. कार्यक्रम में दामोदर राय, राजेंद्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, जल सभापति संतोष शाक्य, अर्जुन राठौर, राजेश माझी, नरेंद्र राजपूत कमलेश राठौर, मुकेश मेवाडा, कुशवाहा,कमलेश राठौर, आशीष गहलोत,सुदीप व्यास,इरफान खान लोकेंद्र वर्मा, मांगीलाल मालवीय आदि उपस्थित रहे.
