खस्ताहाल सड़कें: नगर निगम को नंबर-1 की ट्राफी देने पहुंची युवा कांग्रेस

जबलपुर: शहर की जर्जर, टूटी एवं खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा गुरुवार को नगर निगम जबलपुर के खिलाफ अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नगर निगम जबलपुर को ‘मध्यप्रदेश में खस्ताहाल सड़कों के लिए प्रथम स्थानÓ की प्रतीकात्मक ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिवद्वय सागर शुक्ला एवं अदनान अंसारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस ने काफी देर महापौर कार्यकाल के बाहर बैठ कर नारेबाजी की ,जब कोई भी अधिकारी कर्मचारी सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी ग्रहण करने के लिए नगर निगम की ओर आगे नहीं आया तो कार्यकर्ताओं के द्वारा महापौर का मुखौटा पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र सौंपा गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहर की अनेक प्रमुख सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक सड़कें गड्ढों, उखड़े डामर और बिखरी गिट्टी की समस्या से जूझ रही हैं।

Next Post

देशभर के एयरपोर्ट पर शुरू हुआ यात्री सेवा अभियान

Fri Sep 18 , 2026
इंदौर: देशभर के एयरपोर्ट पर बुधवार से ‘यात्री सेवा अभियान-2026’ की शुरुआत हो गई. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से आयोजित यह अभियान 10 अक्टूबर तक चलेगा. इसे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. अभियान के दौरान यात्री सुविधाओं में सुधार, स्वच्छता […]

You May Like