बीना में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, युवक पर कट्टे से फायर; हाथ में लगी गोली

बीना। भानगढ़ थाना क्षेत्र के परासरी नदी के पुल पर तीन लोगों ने रास्ता रोककर बाइक सवार एक युवक पर कट्टे से हमला कर दिया। युवक के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार चैन सिंह पिता हरिशंकर लोधी (35) निवासी देवराजी जो शनिवार को अपने गांव से कंजिया जा रहा था कि रास्ते में गुजराया परसरी नदी के पुल पर बाइक सवार रामराजा लोधी, हजरत लोधी दोनों निवासी देवराजी, लक्ष्मन लोधी निवासी लहरावदा तीनों आए और उन्होंने अपनी बाइक युवक की बाइक के सामने अड़ा दी। इसी दौरान आरोपी गाली गलौज करने लगे जब युवक ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी रामराजा लोधी ने कट्टे से हमला कर दिया। जिसमें युवक के बाएं हाथ की भुजा में गोली लग गई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल बीती रात को रामराजा लोधी और चैन सिंह के बीच पुरानी बुराई को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें रामराजा लोधी ने चैनसिंह लोधी के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर शनिवार को फिर से विवाद हो गया। बता दें कि रामराजा लोधी और चैनसिंह लोधी पारिवारिक सदस्य हैं। दोनों ही परिवारों के बीच विवाद चल रहा है।मामला दर्ज किया गया है। कंजिया चौकी प्रभारी कमलेश धुर्वे ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर से तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Post

भुल्लर सिंगापुर ओपन के टॉप-5 में कायम

Sat Apr 25 , 2026
सिंगापुर, 25 अप्रैल (वार्ता) मुश्किल हालात में गोल्फ के उतार-चढ़ाव वाले राउंड के बावजूद, गगनजीत भुल्लर ने कड़ी मेहनत की और बिजनेस टाइम्स द्वारा पेश किए गए सिंगापुर ओपन के तीसरे दिन लीडरबोर्ड के टॉप-5 में बने रहे। 20 लाख डॉलर के इंटरनेशनल सीरीज़ इवेंट में लीडरबोर्ड में सबसे ऊपर […]

You May Like