मेन के बांगोर हवाई अड्डे पर निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त

वाशिंगटन, 26 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में मेन के बांगोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार शाम उड़ान भरते समय आठ लोगों को ले जा रहा एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

सीएनएन के अनुसार, विमान में सवार लोगों के घायल होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। विपणन बॉम्बार्डियर चैलेंजर 650 बिजनेस जेट था। बांगोर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बताया कि आपातकालीन दल पूर्वी समयानुसार शाम 7:45 बजे दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल को संभालने तक हवाई अड्डा बंद कर दिया है।

एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

यह विमान दुर्घटना अमेरिका में चल रहे भीषण शीतकालीन तूफान के बीच हुई है, जिससे अब तक कम से कम तीन लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग बिजली के बिना रह रहे हैं। मेन में तापमान शून्य से काफी नीचे है और हल्की बर्फबारी के कारण क्षेत्र में दृश्यता कम हो रही है।

 

Next Post

पमरे महाप्रबन्धक ने किया ध्वजारोहण

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया गया जहाँ महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल, सेंट जॉन एम्बुलेंस, स्काउट्स एवं गाइड्स की टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया […]

You May Like