शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झिरी-भौराना रोड पर एक बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बोलेरो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बैराड़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायलो में जौराई गांव निवासी गोपाल धाकड़ और विनोद धाकड़ शामिल हैं। दोनों किसी काम से शिवपुरी आए थे और लौटते समय झिरी-भौराना रोड पर ट्रक के सामने आने से उनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बोलरो का अगला हिस्सा भी टूट गया।
