जीरापुर में रास्ते को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, 8 घायल

जीरापुर: ग्राम गागोरनी में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झगड़ा हो गया. संघर्ष में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल कमलेश (पिता रामप्रसाद बैरागी, 40 वर्ष), दिनेश चैरागी (पिता शिवप्रसाद, 60 वर्ष), गुलकंदाबाई (पति कमलेश, 45 वर्ष) और पवन (पिता कमलेश) को प्राथमिक उपचार के बाद झालाबाद अस्पताल रेफर किया गया.

जानकारी के अनुसार विवाद पर के सामने से गुजरने वाले रास्ते को लेकर हुआ. आरोप है कि तस्लीम नामक युवक ने अपने 10 से अधिक साथियों के साथ मिलकर दिनेश बैरागी के परिवार पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला किया. बचाव में आए अन्य परिवारिक सदस्यों पर भी हमला किया गया.घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया. गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए जीरापुर के इंदर बौराहे पर सड़क जाम लगाया. पुलिस ने तस्लीम, शाहरुख और इब्राहिम को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विवाद बढ़ने की आशंका को देखते हुए जीरापुर, खिलचीपुर और मावलपुर थानों से भारी पुलिस बल बुलाकर गांव में तैनात किया गया, जिससे पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया. मौके पर अनुविभागीय अधिकारी अंकिता जैन, एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर, नायब तहसीलदार रामकुमार धाकड़, माचलपुर और खिलचीपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.पुलिस ने फरियादी मुकेश बैरागी की शिकायत पर आरोपियों इब्राहिम, शाहरुख, सचिक, तस्लीम, मांगीलाल मंसूरी, आशिक और अकतना बी के खिलाफ बलपूर्वक मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौच सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

Next Post

त्योहार बाद फेरबदल: मनीष धनगर बने चंदेरी SDM, शुभ्रता त्रिपाठी की अशोकनगर में पदस्थापना

Thu Oct 23 , 2025
अशोकनगर/चंदेरी: त्योहारों के तुरंत बाद कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में मनीष धनगर को चंदेरी का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि वर्तमान एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी का तबादला अशोकनगर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में किया गया है। शुभ्रता त्रिपाठी ने […]

You May Like