त्योहार बाद फेरबदल: मनीष धनगर बने चंदेरी SDM, शुभ्रता त्रिपाठी की अशोकनगर में पदस्थापना

अशोकनगर/चंदेरी: त्योहारों के तुरंत बाद कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में मनीष धनगर को चंदेरी का नया एसडीएम बनाया गया है, जबकि वर्तमान एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी का तबादला अशोकनगर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी के रूप में किया गया है।

शुभ्रता त्रिपाठी ने अल्प अवधि में ही चंदेरी में अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई थी। उनके सहज, सरल और जनता के बीच हमेशा उपलब्ध रहने वाले स्वभाव के कारण वे स्थानीय नागरिकों में लोकप्रिय रहीं। अब वे अपने नए पदस्थ स्थान अशोकनगर में जिम्मेदारी संभालेंगी।

वहीं, अशोकनगर के एसडीएम बृजविहारीलाल श्रीवास्तव को संयुक्त अधिकारी बनाते हुए विभिन्न विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल को जिले में नई कार्यशैली और ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजन ने पकड़ा, सिर मुंडवाया

Thu Oct 23 , 2025
श्योपुर: बड़ौदा तहसील क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा में एक युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर उसका सिर मुंडा दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, वह प्रेमिका से मिलने ऊंचाखेड़ा गया था। उसे […]

You May Like