प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजन ने पकड़ा, सिर मुंडवाया

श्योपुर: बड़ौदा तहसील क्षेत्र के ऊंचाखेड़ा में एक युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई कर उसका सिर मुंडा दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जो युवक दिख रहा है, वह प्रेमिका से मिलने ऊंचाखेड़ा गया था। उसे उसके परिजन ने पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना मानपुर थाने की बताई गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

इसीलिए एफआईआर नहीं हुई है। सोशल साइट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसे ऊंचाखेड़ा का बताया जा रहा है। बताया गया है कि दो युवक गांव गए थे। एक के पकड़े जाने के बाद, दूसरे ने घर जाकर जानकारी दी। मामला इसके बाद रफा-दफा कर दिया गया लेकिन इससे पूर्व युवक का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया था।

Next Post

किन्नर कांड के फरार तीन इनामी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Thu Oct 23 , 2025
इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नर के साथ अप्राकृतिक कृत्य और उनके प्रताड़ना के मामले में फरार तीन आरोपियों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया, लेकिन वे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.कुछ दिन पहले पंढरीनाथ क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक किन्नरों ने प्रताड़ना और […]

You May Like