इंदौर में 15 से पहले होगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा

इंदौर: प्रदेश कांग्रेस में जिला और शहर अध्यक्षों की घोषणा 15 अगस्त से पहले हो सकती है. कुल 62 पदों में से 45 पिछड़ा वर्ग से होने की संभावना है, क्योंकि राहुल गांधी ओबीसी को संख्या के आधार पर प्रतिनिधित्व देना चाहते हैं. एआईसीसी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुके हैं.

अब अंतिम निर्णय मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष की बैठक के बाद होगा. इंदौर में 7 दावेदारों में अमन बजाज को कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी चिंटू चौकसे का नाम आगे बढ़ा रहे हैं. चिंटू ओबीसी हैं और निगम में नेता प्रतिपक्ष भी. ग्रामीण अध्यक्ष पद पर मनीष पटेल और राधेश्याम पटेल के बीच मुकाबला है. शहर अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग से हो सकता है, जहां अमन और राजू भदौरिया प्रमुख दावेदार हैं.

Next Post

कांवड़ यात्रा गनेरा से इटारसी पहुंची, आज तिलक सिंदूर के लिए करेगी प्रस्थान

Mon Aug 4 , 2025
इटारसी। माखननगर क्षेत्र के सैकड़ों कांवड़िए, मेहर गढ़वाल समाज कल्याण परिषद के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा के नेतृत्व में ग्राम गनेरा से पैदल यात्रा कर इटारसी पहुंचे। ये सभी श्रद्धालु शिवधाम तिलक सिंदूर में जलाभिषेक करेंगे। इटारसी पहुंचने पर पिपलेश्वर गार्डन में परिषद की इटारसी शाखा द्वारा कांवड़ […]

You May Like