पंत का शतक,लंच तक भारत सात विकेट पर 454

लीड्स 21 जून (वार्ता) रिषभ पंत (134) के शानदार शतक के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे भारत की पहली पारी को करारा झटका लगा जब लंच के 20 मिनट पहले एक के बाद एक मध्यक्रम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये।

भारत ने अपनी पहली पारी के कल के स्कोर तीन विकेट पर 359 से आगे खेलना शुरु किया और कप्तान गिल (147) के साथ रिषभ पंत ने खेल के पहले सत्र की शुरुआत शानदार तरीके से की। दोनो बल्लेबाजों ने मैदान के चाराें ओर कई दर्शनीय शाट्स लगाये। दोनो के खेल को देख कर लग रहा था कि भारत एक विशाल स्कोर की पटकथा लिखने में सफल होगा। पंत ने इस बीच अपना अपने करियर का सातवों शतक छक्के के साथ पूरा किया।

इंग्लैंड को आज पहली सफलता लंच के करीब 20 मिनट पहले मिली जब स्पिनर शोयब बशीर की गेद को उड़ाने के प्रयास में गिल डीप बैकवर्ड स्कैवयर लेग पर खड़े जोश टोंग के हाथों लपके गये। उन्होने अपनी शानदार शतकीय पारी में 227 गेंद खेलकर 19 चौके और एक छक्का लगाया। गिल के आउट होने के बाद करुण नायर बेन स्टोक्स की गेंद पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एक्सट्रा कवर पर लपके गये। पोप ने फुटबाल के गोलकीपर की तरह हवा में उछल कर उनका कैच पकड़ा।

एक छोर पर खूंटा गाड़ कर अंग्रेज गेंदबाजों की धुनायी कर रहे पंत को जोश टोंग ने पगबाधा आउट किया। पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल किया मगर गेंद विकेट पर जा रही थी। पंत ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और छह छक्के जड़े। लंच से ठीक पहले भारत को सातवां झटका शार्दुल ठाकुर (1) के रुप में लगा। वह स्टाेक्स का चौथा शिकार बने।

Next Post

दो पक्ष भिड़े, चाकू के साथ चले लट्ठ, तीन घायल 

Sat Jun 21 , 2025
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत ग्राम मोहनिया में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हुए विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू के साथ लट्ठ भी चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया […]

You May Like