गरबा एवं देवी उत्सवों में बनी रहे सनातन संस्कृति की गरिमा 

जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जबलपुर महानगर के विभाग मंत्री पंकज श्रीवास्त्री एवं विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आगामी गरबा एवं देवी उत्सवों की मर्यादा, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने प्रमुख बिंदुओं पर माँग रखी। जिसमें गरबा आयोजन समितियों द्वारा आयोजन हेतु समय सीमा निर्धारित करने, गरबा एवं देवी पंडालों में प्रवेश केवल हिंदू श्रद्धालुओं तक सीमित हो, विधर्मी एवं संदिग्ध तत्वों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, यदि विद्यालयों में गरबा का आयोजन किया जाता है तो उसमें शामिल छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी, आयोजनों में अश्लील एवं फिल्मी गीतों का प्रयोग निषिद्ध हो, केवल पारंपरिक एवं भक्ति संगीत का उपयोग किया जाए, पंडालों एवं आयोजनों का स्वरूप पूर्णत: पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं मर्यादित रहे। पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण या थोपने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन बिंदुओं का पालन नहीं किया गया और सनातन संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया गया तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल जन-आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Post

एक लाख रुपए की रिश्वत लेते विम॔ के कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार 

Sat Sep 13 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी नगर संभाग कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार आवेदक राम कुमार पटे नेहा नगर मकरोनिया ने कार्यालय में […]

You May Like