बस स्टेंड पर रोड किनारे खड़े युवकों को बस ने कुचला, एक की मौत

ग्वालियर: सड़क किनारे खड़े दो युवकों में ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से बस चलाते हुए उनमें टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल है जिसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से भाग निकला। घटना झांसी रोड बस स्टेंड के समीप सखा विलास रोड पर कपिल मोटर्स के सामने की है। पुलिस ने मर्ग का मामला कायम कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

रंजीत गुर्जर पुत्र जितेन्द्र गुर्जर तथा लोकेश कुशवाह पुत्र महेश कुशवाह निवासी टाटा मोटर्स के पास विक्की फैक्ट्री काम समाप्त करके अपने घर जा रहे थे। रंजीत व लोकेश सखा विलास होते हुए रेल पटरी किनारे के रास्ते से होते हुए घर की तरफ पैदल निकले ही थे कि सामने की तरफ से बस क्रमांक यूपी 83 एटी-3532 तेजी से आ रही थी। अचानक ड्राइवर का संतुलन बस से हट गया और उसने सड़क किनारे पैदल घर जा रहे लोकेश कुशवाह तथा रंजीत गुर्जर को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा होते ही मौके पर भगदड़ मच गई और चीख-पुकार होने लगी। लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक गाड़ी सहित मौके से भाग निकलने में सफल हो गया। हादसे में लोकेश कुशवाह व रंजीत गुर्जर गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नब्ज पर हाथ रखते ही लोकेश कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर घायल हुए रंजीत गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली है।

Next Post

तेलंगाना में 27 महिलाओं समेत 228 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sun Aug 3 , 2025
हैदराबाद, 03 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने इस साल जनवरी से जुलाई महीने में चलाये गये एक बड़े अभियान में देश भर से 27 महिलाओं सहित 228 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियाँ तेलंगाना, आंध्र […]

You May Like