नगरीय क्षेत्र में 2 लाख पौधरोपण कराने का लक्ष्य

सिंगरौली : नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान द्वारा नगर निगम के विभिन्न विभागों के कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने शहर के विकास कार्यों की गति बढ़ाने और जनहित की योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचाने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, नियमित निरीक्षण करने और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी।
बैठक में आगामी वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की गई।

आयुक्त ने शहर में 2 लाख पौधारोपण के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को सभी सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के मध्य विभाजित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्यों को पूरी कार्ययोजना के साथ समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मॉडल रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से वक्त पर पूरा करने के निर्देश दिए। शहर की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा करते हुए आयुक्त ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल परीक्षण के लिए जा रहे सैंपलों की सतत निगरानी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति और निगम में ई अटेंडेंस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विभागीय विषयों पर भी विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा संचालित किए जा रहे विकास एवं जनहितकारी कार्यों की जानकारी प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार बेहतर होने से ही नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। बैठक में ननि उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी सहित सहायक एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

Next Post

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा: एयरपोर्ट पर दिखा कपल का शानदार अंदाज, फैंस के बीच बॉन्डिंग बनी आकर्षण का केंद्र

Thu Jun 11 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 61 वर्षीय अभिनेता 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में, इस कपल को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया, जहाँ दोनों एक-दूसरे […]

You May Like