बंदर की उछल-कूद और अचानक ब्लास्ट,चंद सेकंड में थम गई जिंदगी

उमरिया: पानी की टंकी पर उछल-कूद करता बंदर, अचानक जोरदार ब्लास्ट और फिर चंद सेकंड में जिंदगी खत्म। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जिला अस्पताल के पीछे डॉक्टर्स कॉलोनी की दूसरी ओर बनी पानी टंकी का बताया जा रहा है। जहाँ 108 एंबुलेंस के पायलट अफसर रजा बंदर की अठखेलियों का वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान बंदर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ जाता है और एक जोरदार ब्लास्ट के साथ ज़िंदगी साथ छोड़ जाती है और वह नीचे गिर जाता है।

हादसे के बाद का दृश्य भी कम मार्मिक नहीं था। एम्बुलेंस कर्मी के मुताबिक, बंदर की मौत के बाद टंकी के नीचे बंदरों का बड़ा झुंड पहुंचा और तेज-तेज चिल्लाने लगा। बेजुबानों की यह चीत्कार मानो अपने साथी के बिछड़ने की व्याकुलता बयां कर रही थी। यह दृश्य इंसानों को भी रिश्तों की अहमियत का एहसास कराता है।बेजुबानों की इस घटना से इतना सबक तो लिया ही जा सकता है कि रिश्तों की असली खूबसूरती स्वार्थ में नहीं, बल्कि संवेदना और साथ निभाने में है।

Next Post

कम बारिश और कमजोर मानसून से गंभीर जल संकट की आशंका

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर:पहले से ही पानी की समस्या से जूझ रहे शहर में इस वर्ष कमजोर मानसून के चलते बारिश की कमी ने आने वाले दिनों में भीषण जल संकट की आशंका बढ़ा दी है. मौसम में बदलाव और पड़ रही गर्मी के बीच अब सवाल है कि शहर में पानी बचाने […]

You May Like