प्रभारी मंत्री राधा सिंह दो दिवसीय प्रवास पर मैहर आयेंगी

मैहर.मैहर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह 13 नवंबर को शाम 06 बजे मैहर पहुंचेंगी एवं उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। 14 नवंबर को सुबह 9.30 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जिला खनिज प्रतिष्ठान की बैठक एवं समस्त विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। दोपहर 3.30 पर मैहर से बैढन के लिए प्रस्थान करेंगी।

Next Post

जीएम के पत्राचार के बाद भी लाइन को लेकर नहीं निकला हल

Thu Nov 12 , 2026
सतना: शहर के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बिड़ला कॉर्पोरेशन सीमेंट फैक्ट्री के लिए संचालित रेलवे लाइन स्थानीय रहवासियों के लिए गंभीर परेशानी का सबब बनी हुई है। रेलवे लाइन पर स्थित महुआ बस्ती (घुरडांग), मुख्तियारगंज और मारुति नगर सहित आसपास की घनी आबादी वाले इलाकों में रेलवे फाटक बार-बार और […]

You May Like