गुलाब टावर के पास विद्युत पोल में लगी भीषण आग

सीधी। शहर के पडैनिया मार्ग में स्थित गुलाब टावर के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हडक़ंप मच गया जब एक विद्युत पोल में अचानक आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों व दुकानों के लिए बड़ा खतरा बन गई। खास बात यह रही कि मौके पर समय पर कोई भी जिम्मेदार विभाग नहीं पहुंचा, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी केबिल तार जलकर खाक हो गए। पास में स्थित तीन मंजिला गुलाब टावर, जिसमें बड़े पैमाने पर कपड़ों का स्टॉक रखा हुआ था, भी इस आग की चपेट में आने के कगार पर था। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो लाखों का नुकसान हो सकता था। वही घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और नगर पालिका प्रशासन को दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि काफी देर तक कोई भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने खुद मोर्चा संभाला। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर सीढ़ी के सहारे पोल के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। उसकी बहादुरी और सूझबूझ से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

इनका कहना है

उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली थी, संभवत: सूचना किसी अन्य अधिकारी तक पहुंची होगी। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

प्रिया पाठक, प्रभारी सीएमओ नपा सीधी

Next Post

वार्षिकोत्सव 2026: नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध हुआ जनसमूह

Mon Apr 13 , 2026
गुना। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान श्री राधा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटक और सुमधुर स्वागत गीतों के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे देख उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। गौरतलब है कि श्री राधा […]

You May Like