हांसलखेड़ी के पास बेतवा नदी में तैरता मिला 4-दिन पुराना शव, इलाके में फैली सनसनी

बीना। आगासौद थाना क्षेत्र में बेतवा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हांसलखेड़ी गांव के पास मिले इस शव को करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को नदी से निकालकर मॉर्चुरी में रखवाया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को हांसलखेड़ी गांव निवासी कमल सिंह ठाकुर अपने खेत की ओर गए थे। उनका खेत बेतवा नदी के पास है। तभी उनकी नजर नदी में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना गांव के कोटवार को दी।कोटवार की सूचना पर आगासौद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव की स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तीन से चार दिन पुराना है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।शिनाख्ती की कोशिश जारी आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि शव की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेजी जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

4 एसडीएम सहित 11 नायब तहसीलदारों का तबादला, गोपदबनास एसडीएम को मिला सिहावल का प्रभार

Tue Mar 17 , 2026
सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था की दृष्टि से जिले में 4 एसडीएम एवं 11 नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया है। विकास कुमार आनंद संयुक्त कलेक्टर उपखंड अधिकारी कुसमी को उपखंड अधिकारी चुरहट, सुश्री प्रिया पाठक डिप्टी कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी सिहावल को नगर पालिका अधिकारी सीधी एवं […]

You May Like

मनोरंजन