भोपाल के बाद अब पूरे प्रदेश में फिट इंडिया क्लब

भोपाल। राजधानी के तत्या टोपे स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि,प्रदेश के हर जिले में फिट इंडिया क्लब और हर विधानसभा क्षेत्र में बहुउद्देशीय आधुनिक खेल परिसर बनाए जाएंगे। इस दिशा में नगरीय निकायों और खेल विभाग के बीच बेहतर समन्वय से योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा भोपाल में स्थापित प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब के सफल मॉडल को देखते हुए अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। क्लब में सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए फिजिकल, मेंटल और स्पिरिचुअल हेल्थ से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में घोषणा की गई कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक बहुउद्देशीय खेल परिसर तैयार किया जाएगा, जिससे युवाओं को ट्रेनिंग, प्रैक्टिस और स्पर्धाओं के लिए उचित मंच मिल सके।

Next Post

पेयजल संकट की सूचनाओं पर सक्रिय रहे कंट्रोल रूम

Tue Apr 8 , 2025
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई.कलेक्टर बालागुरू के ने सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा वाले विभागीय पत्रों और शासकीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण और त्वरित निराकरण करें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग […]

You May Like