साढ़े 9 लाख की खेल सामग्री खरीदी घोटाले में प्राचार्य समेत चार पर FIR, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी


नर्मदापुरम: शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में खेल सामग्री की खरीदी में सामने आए करीब साढ़े 9 लाख रुपये के कथित घोटाले के मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों में भंडार शाखा प्रभारी, लेखा शाखा प्रभारी और मेसर्स वैष्णवी इंटरप्राइजेज भी शामिल हैं.पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टी आई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया प्राचार्य डॉ कामिनी जैन सहित 3 अन्य पर मामला दर्ज किया हैं.

जांच में आरोप है कि करीब साढ़े 9 लाख रुपये की खेल सामग्री की खरीदी दर्शाकर भुगतान कर दिया गया, जबकि सामग्री कॉलेज में पहुंची ही नहीं. इसके बावजूद स्टॉक रजिस्टर, वाउचर और अन्य अभिलेखों में सामग्री प्राप्त होने की एंट्री कर दी गई. मामले की शिकायत के बाद प्रशासनिक जांच कराई गई थी. कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार ने प्रारंभिक जांच की, जिसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. मामले में खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच जारी है.

Next Post

125 करोड़ की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

Tue Jun 30 , 2026
मुंबई, 30 जून (वार्ता) निर्देशक अहमद खान की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अपने भव्य बजट, बड़ी स्टार कास्ट और अक्षय कुमार के अनोखे पारिश्रमिक मॉडल को लेकर चर्चा में है। ट्रेड अनुमानों के अनुसार फिल्म का कुल बजट करीब 125 करोड़ रुपये है। फिल्म के बजट का सबसे बड़ा […]

You May Like