रोजगार मेले में 211 आवेदकों का चयन

सीहोर. जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार उद्योग केंद्र एवं शासकीय आईटीआई द्वारा महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया.

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 11 कंपनियों द्वारा 211 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया गया. मेले में कुल 354 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया था. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की आईटीसी मिशन द्वारा 26 आवेदकों, नवभारत फर्टिलाइजर द्वारा 13 आवेदकों, वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी द्वारा 8 आवेदकों, एक्सिस बैंक द्वारा 7 आवेदकों, हर्बल लाइफ के द्वारा 12 आवेदकों, पुखराज हेल्थ केयर के द्वारा 13 आवेदकों, एलजी इलेक्ट्रानिक्स द्वारा 55 आवेदकों, यशस्वी गु्रप के द्वारा 17 आवेदकों, हिन्दुस्तान आटो पार्टस के द्वारा 27 आवेदकों, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विसेस के द्वारा 5 आवेदकों, कोटक महिंद्रा बैंक के द्वारा 28 आवेदकों का मशीन ऑपरेटर, अपरेंटिसशिप ट्रेनी, वेलनेस सुपरवाईजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट मेनेजर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर, कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर प्राथमिक चयन किया गया.

 

Next Post

गैर जिम्मेदार शिक्षकों को थमाए नोटिस

Wed Jul 9 , 2025
सीहोर. विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति तय करने के लिए शिक्षण समय में शाला प्रभारियों को व्हाटस अप पर कॉल किए जा रहे हैं, लेकिन जब शिक्षक शाला में मौजूद होंगे तभी तो वह कॉल रिसीव कर सकेंगे. ऐसे दो गैर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई […]

You May Like

Play sound