एम्स ट्रॉमा सेंटर के पास आग

नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ट्रॉमा सेंटर के पास एक ट्रांसफार्मर में गुरुवार को आग लग गयी, जिस पर दमकल कर्मियों ने थोड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना अपराह्न करीब साढ़े तीन मिली। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां तत्काल मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर जल्दी से काबू पा लिया।

डीएफएस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Next Post

शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक

Thu Jul 3 , 2025
बर्मिंघम, 03 जुलाई (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ आज यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 311 गेंदों में में 21 चौकों और […]

You May Like