शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना पहला दोहरा शतक

बर्मिंघम, 03 जुलाई (वार्ता) भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को ऐतिहासिक पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाकर इतिहास रच दिया है।

शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ आज यहां दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 311 गेंदों में में 21 चौकों और दो छक्कों की मदद से अपना पहला टेस्ट दोहरा शतक पूरा किया। वह इंग्लैंड की जमीन पर यह कारनामा करने वाले तीसरे टेस्ट कप्तान है। इससे पहले सुनील गावस्कर ने 1979 में द ओवल में 221 रन और राहुल द्रविड ने 2002 में द ओवल में ही 217 रन की उपलब्धि दर्ज की थी। गिल इस शतक को बनाने के साथ ही बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं।

गिल 25 साल 298 दिन की उम्र में मंसूर अली खान पटौदी के बाद दोहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। पटौदी ने 1964 में 23 साल 39 दिन की उम्र में दिल्ली में दोहरा शतक बनाया था।

 

Next Post

बिहार में मतदान अधिकार पर चोट करने के लिए साजिशन उठाए जा रहे हैं कदम : कांग्रेस

Thu Jul 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि लोकतंत्र ने जनता को मतदान का अधिकार दिया है लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग को मोहरा बनाकर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर साजिशन चोट करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख […]

You May Like